ब्रेकिंग
फूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरार

बिहार: पुलिस टीम पर शराब माफिया का हमला, दो जवान समेत तीन घायल, 4 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

HAJIPUR: खबर वैशाली के राघोपुर से आ रही है, जहां शराब भट्ठी को ध्वस्त करने पहुंची उत्पाद पुलिस टीम पर अवैध कारोबारियों ने हमला बोल दिया। शराब कारोबारियों के हमले में होमगार्ड के दो

बिहार: पुलिस टीम पर शराब माफिया का हमला, दो जवान समेत तीन घायल, 4 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: खबर वैशाली के राघोपुर से आ रही है, जहां शराब भट्ठी को ध्वस्त करने पहुंची उत्पाद पुलिस टीम पर अवैध कारोबारियों ने हमला बोल दिया। शराब कारोबारियों के हमले में होमगार्ड के दो जवान समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना राघोपुर के रूस्तमपुर ओपी क्षेत्र के जफराबाद टोक की है।


शराब माफिया के हमले में घायल हुए सभी लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से तीनों को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घायलों में शामिल मजदूर की हालत नाजुक बनी हुई हैं। घटना के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। उत्पाद विभाग के वरीय अधिकारी इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गए हैं। 


जानकारी के मुताबिक, हाजीपुर उत्पाद विभाग की टीम ने राघोपुर के रुस्तमपुर ओपी क्षेत्र के जाफराबाद टोक पर अवैध रूप से चल रहे देसी शराब के कई भट्ठियों पर छापेमारी करने पहुंची थी। उत्पाद विभाग के टीम ने स्थानीय रुस्तमपुर पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी थी और छापेमारी करने पहुंच गई थी। इसी दौरान शराब माफिया ने उत्पाद विभाग की टीम पर हमला बोल दिया। इस हमले में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बचाने के दौरान दो होमगार्ड के जवान भी घायल हो गए। 



रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता