ब्रेकिंग
बिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिर

बिहार: शराबियों को अरेस्ट कर थाने ले जा रही पुलिस टीम पर हमला, तीन दारोगा समेत 10 जवान घायल; आरोपियों को छुड़ा ले गए हमलावर

JAMUI: जमुई में 6 शराबियों को अरेस्ट कर थाने ले जा रही पुलिस टीम पर उनके समर्थकों ने हमला बोल दिया और सभी शराबियों को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाकर अपने साथ ले भागे। इस हमले में तीन द

बिहार: शराबियों को अरेस्ट कर थाने ले जा रही पुलिस टीम पर हमला, तीन दारोगा समेत 10 जवान घायल; आरोपियों को छुड़ा ले गए हमलावर
Mukesh Srivastava
3 मिनट

JAMUI: जमुई में 6 शराबियों को अरेस्ट कर थाने ले जा रही पुलिस टीम पर उनके समर्थकों ने हमला बोल दिया और सभी शराबियों को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाकर अपने साथ ले भागे। इस हमले में तीन दारोगा समेत 10 जवान घायल हो गए हैं। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


दरअसल, जमुई के बरहट थाना क्षेत्र के बनगामा के पास देर रात पुलिस पर हमला कर 6 शराबियों को छुड़ा लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस हमले में तीन दारोगा समेत 10 पुलिस के जवान चोटिल हुए। मामला वाहन चेकिंग के दौरान नशे में पकड़े गए युवकों को छुड़ाने से जुड़ा है।बताया जा रहा है कि बरहट थाने के एसआई विपिन चंद्र पालटा के नेतृत्व में मलयपुर-लक्ष्मीपुर मार्ग स्थित बनगामा गांव के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में तीन बाइक पर सवार छह लोगों को शराब के नशे में धुत पाया गया। 


पुलिस ने जब शराबी के नाम और पता पूछा तो सभी लोग पुलिस के साथ गाली गलौज करने लगे और शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर शराबा सुनकर शराबी के घर की महिलाएं, पुरुष, लड़की और अन्य लोग एकजुट होकर पुलिस पर ईंट, पत्थर और लाठी डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में एसआई बिपिन चंद्र पालटा समेत पुलिस जवान को चोटें आई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके की बरहट, मलयपुर और लक्ष्मीपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराने की कोशिश की लेकिन हमलावर और उग्र हो गए और महिला पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता करने लगे।


 इसके बाद पुलिस की सख्ती को देखते हुए सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। इस क्रम में पुलिस ने दो हमलावरों को धर दबोचा। हमलावर लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के बसमता गांव निवासी सुमन कुमार जो झारखंड के गोड्डा में आईआरएफ बल का जवान है, जो अपने ससुराल बनगामा गांव आया हुआ था। वहीं दूसरा गिरफ्तार हमलावर थाना क्षेत्र के द्वारिका यादव के पुत्र डब्लू यादव है। पुलिस ने मौके से एक अपाची बाइक और दो पल्सर बाइक को भी जब्त किया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में 14 नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।



रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता