ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बिहार: पुलिस पिकेट के सामने खड़ी बोलेरो पर बमबाजी, चौकी में चैन की नींद सोते रहे जवान

GOPALGANJ: खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने पुलिस चौकी के सामने खड़ी बोलेरो पर बमबाजी कर इलाके में सनसनी फैला दी। बम की आवाज सुनकर इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया।घ

बिहार: पुलिस पिकेट के सामने खड़ी बोलेरो पर बमबाजी, चौकी में चैन की नींद सोते रहे जवान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने पुलिस चौकी के सामने खड़ी बोलेरो पर बमबाजी कर इलाके में सनसनी फैला दी। बम की आवाज सुनकर इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया।घटना कटेया थाना क्षेत्र के जनता बाजार पुलिस चौकी के सामने की है। बमबाजी के कारण बोलेरो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।


जिस बोलेरो पर बम चलाया गया है वह जनता बाजार निवासी रमेश चंद्र की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि रमेश चंद्र हर दिन अपनी बोलेरो गाड़ी पुलिस चौकी के सामने खड़ा करते थे। हर रोज की तरह गुरुवार की रात भी उन्होंने गाड़ी को पुलिस चौकी के सामने लगाकर सोने के लिए घर चले गए। खाना खाने के बाद रमेश चंद्र सोने के लिए चले गए। इसी बीच तेज धमाका सुनकर इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई।


जब रमेश चंद्र ने घर से बाहर निकल कर देखा तो देर रात अज्ञात अपराधियों ने उनकी गाड़ी पर बम फेंक कर हमला कर दिया था। बम के धमाके आवाज बहुत तेज थी। उन्होंने देखा कि उनके बोलेरो गाड़ी का अगला शीशा टूटा हुआ है और इस से धुआं निकल रहा है। इस बमबारी के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। पीड़ित द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। किस कारण से बमबाजी की गई फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है।