सहरसा में बाइक की डिक्की से चोरी हुए 3 लाख रूपये कटिहार से बरामद, आरोपी फरार आर्केस्ट्रा में नाबालिगों के शोषण के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 लड़कियों को कराया मुक्त, 3 आरोपी गिरफ्तार बेगूसराय में बाइक सवार युवकों की दबंगई, 10 रूपये की खातिर पेट्रोल पंप पर की मारपीट और फायरिंग SUPAUL: छातापुर में संतमत सत्संग का 15वां महाधिवेशन संपन्न, VIP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने महर्षि मेही परमहंस को दी श्रद्धांजलि Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Bihar News: बिहार महिला आयोग में भी अध्यक्ष-सदस्यों की हुई नियुक्ति, इन नेत्रियों को मिली जगह, जानें... Bihar Crime News: बिहार में पंचायत के दौरान खूनी खेल, गोली मारकर युवक की हत्या; गोलीबारी से दहला इलाका Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा? Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा?
1st Bihar Published by: AKASH KUMAR Updated Thu, 13 Oct 2022 02:56:24 PM IST
- फ़ोटो
AURANGABAD: औरंगाबाद पुलिस ने एक प्रेमी युगल की थाने में ही शादी करा दी। दोनों परिवारों की रजामंदी से थाना परिसर में स्थित मंदिर में प्रेमी युलग सात जन्मों के बंधन में बंध गए। पिछले दो सास से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन जब लड़के ने अचानक शादी से इनकार किया तो लड़की थाने पहुंच गई। लड़की की आपबीती सुन पुलिस ने थाने में बने मंदिर में ही दोनों की शादी करा दी।
जानकारी के मुताबिक, रफीगंज थाना क्षेत्र के मई गांव निवासी बिंदेश्वर शर्मा के बेटा विवेकानंद का गया के चेरकी थाना क्षेत्र निवासी अंबिका मिस्त्री की बेटी प्रिया से पिछले दो साल से अफेयर चल रहा था। सबकुछ ठीकठाक चल रहा था, इसी बीच लड़का अचानक शादी करने से मुकर गया। लड़के द्वारा शादी से इनकार करने के बाद प्रेमिका थाने पहुंच गई और उसने अपनी आपबीती पुलिस को सुनाई। जिसके बाद पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए दोनों के परिजनों को थाने बुलाया।
पुलिस के काफी समझाने बुझाने के बाद दोनों परिवार शादी के लिए राजी हो गए और बिना बैंड बाजा और बाराती के ही पुलिस की मौजूदगी में दोनों की शादी संपन्न करा दी गई। रफीगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों परिवार आपस में रिश्तेदार हैं और लड़के का लड़की के घर आना जाना लगा रहता था। लेकिन लड़के के शादी से इनकार करने पर लड़की थाने पहुंच गई। थानेदार ने बताया कि दोनों बालिग हैं और शादी से दोनों परिवार के लोग खुश हैं।