ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बिहार: पुलिस ने डुगडुगी बजाकर RJD नेता के घर चिपकाया इश्तेहार, LJP नेता के बेटे को मारी थी गोली

AURANGABAD: औरंगाबाद में लोजपा नेता के बेटे को गोली मारने वाले आरजेडी नेता के घर पुलिस ने डुगडुगी बजाकर इस्तेहार चिपकाया। गोली मारने का आरोपी आरजेडी नेता वारदात के बाद से फरार

बिहार: पुलिस ने डुगडुगी बजाकर RJD नेता के घर चिपकाया इश्तेहार, LJP नेता के बेटे को मारी थी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AURANGABAD: औरंगाबाद में लोजपा नेता के बेटे को गोली मारने वाले आरजेडी नेता के घर पुलिस ने डुगडुगी बजाकर इस्तेहार चिपकाया। गोली मारने का आरोपी आरजेडी नेता वारदात के बाद से फरार बताया जा रहा है। कोर्ट के आदेश पर मदनपुर थाने की पुलिस फरार आरजेडी नेता के घर पहुंची और इस्तेहार चिपकाया। मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज में आरजेडी नेता ने पिछले दिनों लोजपा नेता के बेटे के सीने में गोली मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। 


दरअसल, पूर्व के आपसी विवाद को लेकर राजद नेता मुरारी सोनी ने अपने घर से लाइसेंसी पिस्टल निकालकर फायरिंग की घटना को अंजाम किया था। इसी दौरान वहां खड़े लोजपा नेता कारू साव के बेटे रितेश राज के सीने में गोली लगी थी। लोजपा नेता के घायल बेटे को आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया था, जहां से डॉक्टरों ने उसे गया स्थित मगध मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया था। जहां ऑपरेशन के बाद किशोर के सीने से गोली निकाली गयी।


इस घटना के बाद से राजद नेता मुरारी सोनी फरार है। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही है लेकिन वह अंडरग्राउंड हो गया है। इसी मामले में मदनपुर थाने की पुलिस ने औरंगाबाद न्यायालय के आदेश पर आरोपी के घर पहुंचकर डुग डुगी बजाकर इश्तेहार चिपकाया है। अगर जल्द ही आरोपी आरजेडी नेता कोर्ट के समक्ष सरेंडर नहीं करता है तो पुलिस कोर्ट के आदेश पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।