ब्रेकिंग
'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाकांग्रेस का बिहार में शून्य संगठन और विजनहीन कार्यकर्ता! मंगल पांडेय ने राहुल गांधी के प्रस्तावित पटना दौरे को बताया पॉलिटिकल पाखंड...'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाकांग्रेस का बिहार में शून्य संगठन और विजनहीन कार्यकर्ता! मंगल पांडेय ने राहुल गांधी के प्रस्तावित पटना दौरे को बताया पॉलिटिकल पाखंड...

बिहार : पुलिस ने DJ बजाने से रोका तो ग्रामीणों ने किया पथराव, आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल

DARBHANGA : बिहार के दरभंगा से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां पुलिस ने जब पूजा कर रहे लोगों को डीजे बजाने से मना करना महंगा पड़ गया। डीजे बजा रहे लोगो ने पुलिस

बिहार : पुलिस ने DJ बजाने से रोका तो ग्रामीणों ने किया पथराव, आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DARBHANGA : बिहार के दरभंगा से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां पुलिस ने जब  पूजा कर रहे लोगों को डीजे बजाने से मना करना महंगा पड़ गया। डीजे बजा रहे लोगो ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिससे कई पुलिस कर्मी जख्मी हो गए है। बहादुरपुर की पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते है तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि कई लोग फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी भी तलाश कर रही है।  


दरअसल, जिले में डीजे बजाने से मना करने पर बहादुरपुर थाना की पुलिस पर पथराव करने वाले तीन लोगों को दरभंगा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसमें बहादुरपुर गांव के विकास शर्मा ,प्रकाश, शर्मा रामानंद शर्मा शामिल है. बाकी फरार दो आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बताया जाता है कि विश्वकर्मा पूजा को लेकर रात बहादुरपुर गांव में कुछ लोग तेज आवाज में डीजे बजा रहे थे।इस क्रम में पुलिस गश्ती करते हुए पहुंची तो डीजे को तेज आवाज में बजते हुए देख बंद करने को कहा गया। लेकिन, वहां पर उपस्थित लोगों ने पुलिस की बात मानने से इनकार कर दिया। 


वहीं, इसके बाद पुलिस ने जब देर रात्रि में डीजे बजाने की अनुमति का पेपर मांगा गया तो सभी उग्र हो गए और पुलिस के साथ धक्का करने लगे। पुलिस ने जब उनपर कार्रवाई करने की बात कही तो वे उग्र हो गए और पुलिस पर पथराव करने लगे।  इसमें पुलिस वाले जब तक बचने की कोशिश करते हैं उससे पहले कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। 


उधर, इस घटना सूचना पर अन्य थाना से पहुंची पुलिस बल के सहयोग से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले को लेकर पुलिसकर्मी शकुनी साहनी ने पांच लोगों को नामजद और 40 से 50 अज्ञात लोगों को आरोपित करते हुए प्राथमिक दर्ज कराई है। इन सभी पर पुलिस पर पथराव करने सरकारी कार्य में बाधा डालने और बगैर लाइसेंस के तेज गति से डीजे बजाने का आरोप है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी आशीष राज ने बताया कि पुलिस पर हमला करने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शेष की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है।