ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

बिहार पुलिस में बंपर बहाली, जल्द करें अप्लाई

PATNA: जिन युवाओं को रोजगार की तलाश है, उनके लिए अच्छी खबर है. बिहार पुलिस में 1722 पदों पर बंपर बहाली निकली है. बिहार पुलिस में चालक सिपाही के 1722 पदों पर बहाली की प्रक्रिया

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: जिन युवाओं को रोजगार की तलाश है, उनके लिए अच्छी खबर है. बिहार पुलिस में 1722 पदों पर बंपर बहाली निकली है. बिहार पुलिस में चालक सिपाही के 1722 पदों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू हो गई है. केंद्रीय चयन पर्षद की वेबसाइट पर आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएगा. अप्लाई करने की अंतिम तारीख 30 दिसंबर है. यह बहाली बिहार पुलिस, बीएमपी और पुलिस की विभिन्न इकाईयों के लिए है.


आपको बता दें कि केंद्रीय चयन पर्षद, सिपाही भर्ती के जरिए सिपाही और समकक्ष पोस्ट पर बहाली की जाती है. पर्षद ने 1722 चालक सिपाही के पद पर बहाली के लिए शुक्रवार को विज्ञापन भी जारी कर दिया है. इस पोस्ट के लिए अप्लाई करने वालों को इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा पास करना जरूरी है.


इस पद पर आवेदन करने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस भी होना अनिवार्य है. नियम के मुताबिक ड्राइविंग लाइसेंस विज्ञापन के डेट से एक साल पहले का होना चाहिए. चालक सिपाही के पद पर बहाली तीन चरणों में पूरी की जाएगी. सबसे पहले लिखित परीक्षा ली जाएगी जो 100 नंबर का होगा. इसके बाद फिजिकल टेस्ट होगी. इसे पार करने के बाद आखिर में गाड़ी चलाने की परीक्षा देनी होगी.