पुलिसवालों का तबादला, कई थानेदार बदले गए

1st Bihar Published by: Updated Sep 21, 2020, 8:22:01 PM

पुलिसवालों का तबादला, कई थानेदार बदले गए

- फ़ोटो

VAISHALI :  बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पुलिस पदाधिकारियों के तबादले का सिलसिला जारी है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जिला पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव किया गया है. कई पुलिस अफसरों को इधर से उधर किया गया है. इस तबादले में थानेदारों का भी नाम शामिल है.


वैशाली जिला में इन पुलिस अफसरों का तबादला किया गया है. वैशाली के पुलिस कप्तान आईपीएस श्री मनीष ने 4 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है. जिसमें दो थानेदार भी शामिल हैं. कई दिनों से एक ही थाने में पदस्थापित रहने के कारण इनका तबादला किया गया है. चुनाव आयोग के निर्देश पर इन अफसरों का ट्रांसफर किया गया है.


वैशाली एसपी आईपीएस श्री मनीष की ओर से जारी ट्रांसफर आर्डर के मुताबिक संजीव कुमार को सराय का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है. बिदुपुर में पोस्टेड कृष्ण देव खटेयत को कटहरा थानाध्यक्ष के रूप में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. इनके अलावा दो अन्य पुलिस अफसरों का भी तबादला किया गया है.