Hindi News / news / बिहार पुलिस में भारी वैकेंसी, 28 हजार पदों पर जल्द होगी बहाली

बिहार पुलिस में भारी वैकेंसी, 28 हजार पदों पर जल्द होगी बहाली

1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 12, 2019, 1:24:10 PM

बिहार पुलिस में भारी वैकेंसी, 28 हजार पदों पर जल्द होगी बहाली

- फ़ोटो

PATNA : सूबे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे नौजवानों के लिए अच्छी खबर है. पुलिस विभाग में भारी कमी को देखते हुए जल्द ही बिहार में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर वैकेंसी आ रही है. बिहार पुलिस में 24000 पदों पर सिपाही की बहाली की जाएगी. इसके साथ ही 2000 पदों पर ड्राइवर और 2000 पदों पर दारोगा की बहाली की जाएगी. आज डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने इस बात की जानकारी दी. उन्होनें कहा कि बिहार पुलिस में भारी कमी को देखते हुए यह वैकेंसी लाई जा रही है. जल्द ही इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट