ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

बिहार पुलिस में बिना परीक्षा दिए बनिए सिपाही और दारोगा, 69 हजार सैलरी देगी सरकार, अभी तुरंत कीजिये अप्लाई

PATNA : बिहार में सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर है. जो भी नौजवान बिहार पुलिस की वर्दी पहनना चाहते हैं, ये उनके लिए एक सुनहरा अवसर है. बिना एग्जाम दिए युवा

बिहार पुलिस में बिना परीक्षा दिए बनिए सिपाही और दारोगा, 69 हजार सैलरी देगी सरकार, अभी तुरंत कीजिये अप्लाई
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर है. जो भी नौजवान बिहार पुलिस की वर्दी पहनना चाहते हैं, ये उनके लिए एक सुनहरा अवसर है. बिना एग्जाम दिए युवाओं को बिहार पुलिस में दारोगा और सिपाही के पद पर बहाल होने का अवसर दिया जा रहा है. जो भी इच्छुक उम्मीदवार हैं, वे इस खबर में नीचे दी हुई लिंक पर क्लिक कर आज ही अपना आवेदन भर सकते हैं. नीचे इस नौकरी को लेकर पूरी डिटेल भी दी गई है.


बिहार पुलिस की ओर से दारोगा और सिपाही के पदों को भरने के लिए वैकेंसी निकाली गई है. अभ्यर्थी बिना परीक्षा दिए ही बिहार पुलिस में दारोगा और सिपाही के रूप में चयनित हो सकते हैं. ये वैकेंसी स्पोर्ट्स कोटे के तहत सब इंस्पेक्टर और सिपाही के पदों को भरने के लिए निकाली गई है. जो भी कैंडिडेट इस पद के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे बिहार पुलिस की की आधिकारिक वेबसाइट biharpolice.bih.nic.in पर जाकर आज ही आवेदन कर सकते हैं. क्योंकि 10 जुलाई से आवेदन लिया जा रहा है और अगले महीने 9 अगस्त को फॉर्म भरने का लास्ट डेट है.


बिहार पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक दारोगा के 21 और सिपाही के 85 खाली पड़े पदों को भरने के लिए यह वैकेंसी स्पोर्ट्स कोटा के तहत निकाली गई है. दारोगा बनने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त सेंट्रल या स्टेट यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. जबकि सिपाही के लिए कैंडिडेट के पास बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड, पटना या आचार्य या समकक्ष से 10 + 2 यानी कि इंटर या मौलवी का सर्टिफिकेटहोना चाहिए. 


इच्छुक उम्मीदवारों का उम्र 18 से 23 साल तक होना चाहिए. हालांकि सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट देने की बात कही गई है. जो कैंडिडेट इस फॉर्म को भरना चाहते हैं, उनसे पैसा भी लिया जायेगा. जेनरल, ईबीसी, बीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग से आने वाले अभ्यर्थी 700 रुपये और एससी/एसटी केटेगरी से आने वाले कैंडिडेट्स 400 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में देंगे. सिपाही के लिए 21700 से 69100 वेतन और ग्रेड वेतन तय किया गया है. जबकि दारोगा की सैलरी बिहार सरकार के मानदंडों के अनुसार तय की जाएगी.


इस वैकेंसी से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार इस लिंक http://biharpolice.bih.nic.in पर क्लिक कर आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक http://biharpolice.bih.nic.in/menuhome/recruitment.htm के जरिए आधिकारिक नोटिफिकेशन भी देख सकते हैं.


बिहार पुलिस में बिना परीक्षा दिए बनिए सिपाही और दारोगा, 69 हजार सैलरी देगी सरकार, अभी तुरंत कीजिये अप्लाई

बिहार पुलिस में बिना परीक्षा दिए बनिए सिपाही और दारोगा, 69 हजार सैलरी देगी सरकार, अभी तुरंत कीजिये अप्लाई

टैग्स