ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बिहार पुलिस को ठेंगा दिखा रहे बदमाश, सुबह सवेरे RJD नेता जयप्रकाश के बेटे को मारी गोली

HAJIPUR: बड़ी खबर वैशाली से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक आरजेडी नेता जयप्रकाश के बेटे को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। आरजेडी नेता के बेटे को गंभीर हालत में इलाज क

बिहार पुलिस को ठेंगा दिखा रहे बदमाश, सुबह सवेरे RJD नेता जयप्रकाश के बेटे को मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: बड़ी खबर वैशाली से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक आरजेडी नेता जयप्रकाश के बेटे को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। आरजेडी नेता के बेटे को गंभीर हालत में इलाज के लिए हाजीपुर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। घटना राजापाकर थाना क्षेत्र के राजापाकर की है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


जानकारी के मुताबिक बैकुंठपुर पंचायत के पूर्व मुखिया और आरजेडी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश के बेटे मनीष को अपराधियों ने गोली मारी है। बताया जा रहा है कि पूर्व मुखिया और आरजेडी नेता का बड़ा बेटा पटना के IGIMS अस्पताल में डॉक्टर है। परिजनों के मुताबिक बदमाश आरजेडी नेता के डॉक्टर बेटे को गोली मारने पहुंचे थे लेकिन बदमाशों की गोली का शिकार आरजेडी नेता का छोटा बेटा हो गया।


उधर, सुबह सवेरे गोलीबारी की घटना से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने वारदात में शामिल अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।