ब्रेकिंग
बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवाल

बिहार: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हथियारों के जखीरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर रेल पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। रेल पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर हाजीपुर जंक्शन पर कार्रवाई करते हुए एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। गि

बिहार: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हथियारों के जखीरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर रेल पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। रेल पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर हाजीपुर जंक्शन पर कार्रवाई करते हुए एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में अर्धनिर्मित पिस्टल को बरामद किया है। गिरफ्तार तस्कर की निशानदेही पर गोरखपुर से भी एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया।


पूरे मामले की जानकारी देते हुए रेल एसपी डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि हाजीपुर जंक्शन पर ओवर ब्रिज से एक संदिग्ध को डिटेन किया गया, जिसके बैग से 21 लोहे के अर्धनिर्मित पिस्टल और 21 लोहे का बैरल बरामद किया गया है। गिरफ्तार तस्कर गोरखपुर से मुंगेर जा रहा था। इसके साथ ही पुलिस ने गोरखपुर में छापेमारी कर उसके एक अन्य साथी को भी गिरफ्तार किया है।


हाजीपुर से गिरफ्तार तस्कर की पहचान कासिम बाजार मुंगेर के रहने वाले सोनू अग्रवाल के रूप में हुई है जबकि उसका दूसरा साथी गोरखपुर के हुसैनबाद का रहने वाला मो.आरिफ है। गिरफ्तार सोनू के पास से 21 अर्धनिर्मित पिस्टल बरामद हुए है, जो गोरखपुर से लाये जा रहे थे। रेल एसपी ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर अंतर्राजीय गिरोह के हैं, जो अलग-अलग राज्यों में हथियार सप्लाई करते थे। 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता