ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बिहार: पुलिस की गिरफ्त में आए चार शातिर साइबर ठग, फिंगरप्रिंट क्लोनिंग कर लोगों को लगाते थे चूना

NAWADA: फिंगरप्रिंट की क्लोनिंग कर साइबर फ्रॉड करने वाले चार शातिर ठगों को नवादा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चारों साइबर ठग अलग-अलग तरीकों से अबतक कई लोगों को अपना शिकार बना चुके थे

बिहार: पुलिस की गिरफ्त में आए चार शातिर साइबर ठग, फिंगरप्रिंट क्लोनिंग कर लोगों को लगाते थे चूना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: फिंगरप्रिंट की क्लोनिंग कर साइबर फ्रॉड करने वाले चार शातिर ठगों को नवादा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चारों साइबर ठग अलग-अलग तरीकों से अबतक कई लोगों को अपना शिकार बना चुके थे।


नवादा एसपी कार्तिकेयन क़े शर्मा ने बताया कि शातिर ठगों ने डॉ. प्रेम सागर चौधरी के खाता से पिछले साल अक्टूबर महीने में 1,58,700 रुपया सीएसपी से निकाला लिया है। पीडित के बयान पर साइबर थाना में केस दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए नवादा एसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया गया। तकनीकी अनुसंधान की मदद से इस साइबर फ्रॉड में संलिप्त चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।


सभी आरोपी भोले भाले लोगों के फिंगरप्रिंट की क्लोनिंग कर एवं लोन का प्रलोभन देकर उनके बैंक अकाउंट से फ़र्जी तरीके से पैसे की निकासी करते थे। गिरफ्तार साइबर ठगों के पास से पुलिस ने सात मोबाइल, दो लैपटॉप, तीन चेकबुक, तीन पासबुक, 13 एटीएम कार्ड, 24 सीम कार्ड और अन्य सामानों के साथ दो लाख रुपए कैश बरामद किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने चारों को जेल भेज दिया है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता