ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बिहार: पुलिस की गिरफ्त में आया इनामी बदमाश : जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल

SAHARSA : सहरसा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर जिले के टॉप टेन अपराधियों की लिस्ट में शामिल इनामी बदमाश के साथ एक अन्य अपराधी को भी गिरफ्तार कर लिया है। <b

बिहार: पुलिस की गिरफ्त में आया इनामी बदमाश : जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल
Mukesh Srivastava
1 मिनट

SAHARSA : सहरसा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर जिले के टॉप टेन अपराधियों की लिस्ट में शामिल इनामी बदमाश के साथ एक अन्य अपराधी को भी गिरफ्तार कर लिया है। 


साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि विगत 20 मई को पस्तपार पुलिस शिविर क्षेत्र में गश्ती के दौरान थानेदार को खबर मिली कि पचास हजार का इनामी अपराधी आशीष कुमार अपने सहयोगी के साथ जीरवा नहर पुल के पास किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फ़िराक में पहुंचा है।  इस सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दोनों बदमाश वहां से भागने लगे।


जिसके बाद पुलिस टीम ने दोनों को खदेड़कर पकड़ लिया। गिरफ्त में आया दूसरा अपराधी रामलाल कुमार है। इनके पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा और चार गोलियां बरामद की हैं। गिरफ्तार अपराधियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता