ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

बिहार पुलिस की दबंगई: फ्री में जामुन नहीं देने पर जवान ने आदिवासी महिला की टोकरी बीच सड़क पर फेंकी, लोग उग्र हुए तो देना पड़ा हर्जाना

JAMUI: अपने कारनामों के कारण बिहार की पुलिस अक्सर चर्चा में बनी रहती है। ताजा मामला जमुई से सामने आया है, जहां फ्री में जामुन नहीं खिलाने पर एक पुलिसकर्मी ने आदिवासी महिला की जामुन

बिहार पुलिस की दबंगई: फ्री में जामुन नहीं देने पर जवान ने आदिवासी महिला की टोकरी बीच सड़क पर फेंकी, लोग उग्र हुए तो देना पड़ा हर्जाना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: अपने कारनामों के कारण बिहार की पुलिस अक्सर चर्चा में बनी रहती है। ताजा मामला जमुई से सामने आया है, जहां फ्री में जामुन नहीं खिलाने पर एक पुलिसकर्मी ने आदिवासी महिला की जामुन से भरी टोकरी बीच सड़क पर फेंक दी हालांकि वहा मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने इसका विरोध किया। स्थानीय लोगों और अन्य पुलिसकर्मियों के विरोध के बाद उक्त जवान को 400 रुपए हर्जाना पीड़ित आदिवासी महिला को देना पड़ा। घटना नगर थाना क्षेत्र के कचहरी चौक पर अंबेडकर मूर्ति के सामने की है।


बताया जा रहा है कि अंबेडकर मूर्ति के पास एक आदिवासी महिला हर दिन जामुन बेचने का काम करती थी। शुक्रवार को भी वह बैठकर जामुन बेच रही थी, तभी बंदियों को पेशी के लिए कोर्ट लेकर आए एक पुलिस वाले ने महिला की टोकरी के जामुन उठा लिया। जब महिला ने जामुन के पैसे मांगे तो पुलिसकर्मी आपे से बाहर हो गया और जामुन की टोकरी को लात मारकर गिरा दिया। इसी दौरान वहां मौजूद एक दूसरा पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गया और आरोपी जवान को पकड़ लिया।


उक्त पुलिसकर्मी ने आरोपी जवान को महिला के जामुन का हर्जाना भरने को कहने लगा। इसी दौरान आसपास के लोग जमा हो गए और आरोपी पुलिस जवान पर नुकसान की भरपाई करने का दबाव बनाने लगे। आरोपी जवान के कुछ साथी भी मौके पर पहुंच गए और हर्जाना देने में आनाकानी करने लगे लेकिन जब स्थानीय लोग उग्र हुए तो आरोपी पुलिस के जवान ने हर्जाना देने में ही अपनी भलाई समझी और आदिवासी महिला को हर्जाना के तौर पर चार सौ रुपए दिए, जिसके बाद जाकर मामला शांत हो सका।

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता