Hindi News / news / बिहार में सभी पुलिसवालों की छुट्टी कैंसिल, सभी SP को दिया गया निर्देश...

बिहार में सभी पुलिसवालों की छुट्टी कैंसिल, सभी SP को दिया गया निर्देश

1st Bihar Published by: Updated Mar 03, 2020, 3:18:25 PM

बिहार में सभी पुलिसवालों की छुट्टी कैंसिल, सभी SP को दिया गया निर्देश

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां बिहार के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी कैंसिल कर दी गई है. पुलिस मुख्यालय की ओर से यह निर्देश जारी किया गया है. इसको लेकर सभी जिलों के एसपी और एसएसपी को लेटर लिखा गया है. इसके साथ ही समादेष्टा को भी मुख्यालय की ओर से निर्देश  दिया गया है. 


ADG हेडक्वार्टर जीतेंद्र कुमार की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक होली में लॉ एंड आर्डर की व्यवस्था को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. पुलिस मुख्यालय की ओर से एसपी, एसएसपी और समादेष्टा को लेटर लिखकर इसकी जानकारी दी गई है. 


सभी पुलिसवालों की छुट्टी 6 मार्च से 12 मार्च यानी की लगभग एक हफ्ते के लिए कैंसिल कर दी गई हैं.