ब्रेकिंग
फूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरार

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़े तीन शातिर बदमाश, फाइनेंस कंपनी के कर्मी से लूट लिए थे लाखों रुपए

MUNGER: मुंगेर पुलिस ने 15 दिन पहले हुए लाखों की लूट मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने लूटकांड़ में शामिल तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है हालांकि वारदात का मुख्य आरोपी अब भी पुल

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़े तीन शातिर बदमाश, फाइनेंस कंपनी के कर्मी से लूट लिए थे लाखों रुपए
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर पुलिस ने 15 दिन पहले हुए लाखों की लूट मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने लूटकांड़ में शामिल तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है हालांकि वारदात का मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर लूटकांड़ का खुलासा किया है। बीते 20 अक्टूबर को बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से 1.8 लाख रुपए लूट लिए थे।


मुंगेर कोतवाली थाना की पुलिस ने 20 अक्टूबर को एसबीआई मेन ब्रांच के पीछे राजवाटिका ठाकुरबाड़ी के पास से भागलपुर के नाथनगर निवासी फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट संजीव कुमार के साथ हुए लूट मामले का खुलासा करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है हालांकि लूट के इस वारदात का मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस ने अपराधियों के पास से 2 बाइक, 3 मोबाइल, लूट में इस्तेमाल हेलमेट बरामद किया है। जिन कपड़ों में अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था, उन कपड़ों में ही अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है।


डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि जांच के दौरान यह खुलासा हुआ है कि मामले में लाइनर की भूमिका शिवम कुमार ने निभाई थी। जो एसबीआई मेन ब्रांच का जेनरेटर चालक है। गिरफ्तार तीनों अपराधियों ने लूट में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। गिरफ्तार तीनों अपराधी का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। शराब और मारपीट मामले में तीनों पहले जेल जा चुके हैं। डीएसपी ने बताया कि इस लूट कांड का मुख्य आरोपी अब भी फरार है। मुख्य आरोपी की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।