ब्रेकिंग
फूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरार

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़े सात आर्म्स तस्कर, भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद

MUNGER: मुंगेर पुलिस ने अवैध हथियार की तस्करी और उसके निर्माण में जुड़े लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अर्धनिर

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़े सात आर्म्स तस्कर, भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर पुलिस ने अवैध हथियार की तस्करी और उसके निर्माण में जुड़े लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियारों के साथ 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में कुछ अवैध हथियार निर्माता हैं तो कुछ हथियार तस्कर शामिल हैं।


दरअसल, जमालपुर थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जुबली बेल के पास कुछ लोग हथियारों की तस्करी के लिए जमा हुए हैं। प्राप्त सूचना के बाद पुलिस ने जुबली बेल ओवर ब्रीज के पास छापेमारी कर चार लोगों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। इस दौरान तीन लोग मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तार व्यक्तियों के निशानदेही के आधार पर पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह गांव में छापेमारी कर उन्हें धर दबोचा।


पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के खिलाफ जमालपुर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।गिरफ्तार लोगों के पास से 21 अर्द्धनिर्मित पिस्टल, 21 बैरल, सात मोबाइल और तीन हजार रुपया कैश बरामद किया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के आधार पर गिरोह में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।