ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़े पांच शातिर बदमाश, हथियार और गोलियां बरामद

MADHEPURA: मधेपुरा पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस छापेमारी कर पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आए चोर गिरोह के पांचों सदस्

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़े पांच शातिर बदमाश, हथियार और गोलियां बरामद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHEPURA: मधेपुरा पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस छापेमारी कर पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आए चोर गिरोह के पांचों सदस्यों के पास से पुलिस ने हथियार और गोली के साथ अन्य सामानों को बरामद किया है।


मधेपुरा के सदर एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मधेपुरा सिंहेश्वर रोड पर संत अवध कॉलेज मोड़ के पास दो युवक अवैध हथियार से लैस होकर किसी वड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी कर बाइक सवार दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, चार गोली और दो मोबाइल को बरामद किया है।


गिरफ्तार अपराधियों की पहचान पतराहा, वार्ड 2 निवासी कैलाश बिहारी के बेटे डेविल राय उर्फ अंकेश एवं नंदकिशोर यादव के पुत्र आशीष कुमार के रूप में हुई है। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस ने विरनिहिया वार्ड 12 निवासी दिनेश यादव के बेटे चंदन कुमार, अवध यादव के बेटे विवेक कुमार एवं भर्राही, वार्ड दो निवासी दिलीप गोस्वामी के पुत्र राजा कुमार को चोरी की बैट्रियों, बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी बदमाशों से पुलिस पूछताछ कर रही है।



रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता