ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

बिहार पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बदमाश: मैरिज हॉल संचालक को अगवा कर मांगी थी 1.50 करोड़ की फिरौती; Top10 अपराधियों में है शुमार

SASARAM: खबर रोहतास से आ रही है, जहां पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी जिले के टॉप टेन बदमाशों मे

बिहार पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बदमाश: मैरिज हॉल संचालक को अगवा कर मांगी थी 1.50 करोड़ की फिरौती; Top10 अपराधियों में है शुमार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: खबर रोहतास से आ रही है, जहां पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी जिले के टॉप टेन बदमाशों में शुमार है। गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज हैं।


दरअसल रोहतास पुलिस ने एक मैरिज हॉल संचालक का अपहरण कर डेढ़ करोड़ फिरौती मांगने के मामले में उज्जवल कुमार नामक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। रोहतास के एसपी विनीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 मार्च 2022 को मुन्ना चौधरी का फिरौती के लिए अपहरण कर लिया गया था। 8 मार्च को पुलिस ने अपहृत को सकुशल बरामद कर लिया था। इस मामले में अब तक 9 अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।


अपहरण कांड में शामिल अपराधी उज्जवल कुमार फरार चल रहा था। नगर थाना की पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से उज्जवल को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने बताया कि शराब के मामले में पहले भी इसकी गिरफ्तारी हो चुकी है। बता दें की मुन्ना चौधरी अपहरण कांड का मास्टरमाइंड शंकर उर्फ बाबुआन को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पिछले साल यह अपहरण कांड काफी चर्चा में आया था, जिसमें डेढ़ करोड़ की फिरौती मांगी गई थी।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता