ब्रेकिंग
बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवाल

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़ा करोड़ों के गबन का आरोपी, नीलमी के पांच करोड़ लेकर हो गया था फरार

SASARAM: खबर रोहतास से आ रही है, जहां करोड़ों रुपए लेकर फरार हुआ गबन का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने सासाराम अनुमंडल कार्यालय में करोड़ों का गबन करने वाला नाजिर को गिरफ्त

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़ा करोड़ों के गबन का आरोपी, नीलमी के पांच करोड़ लेकर हो गया था फरार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: खबर रोहतास से आ रही है, जहां करोड़ों रुपए लेकर फरार हुआ गबन का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने सासाराम अनुमंडल कार्यालय में करोड़ों का गबन करने वाला नाजिर को गिरफ्तार कि है। गिरफ्तार गबन का आरोपी नाजीर पिछले कई महीनों से पुलिस को चकमा दे रहा था।


जानकारी के मुताबिक, मद्य निषेध कानून के तहत जब्त की गई गाड़ियों की नीलामी हुई थी। नीलाम के बाद मिले करोड़ो रूपये अनुमंडल नाजिर ने बैंक में नहीं जमा कर गबन कर लिया और बैंक का फर्जी चालान अपने कार्यालय में जमा करा दिया था। बिक्रमगंज और सासाराम में पदस्थापित रहने के दौरान आरोपी नाजिर अरुण आलोक के ऊपर लगभग 5 करोड़ की राशि के गबन का आरोप है।


जांच के दौरान जब मामला सामने आया तो पुलिस की गिरफ्त में आने से पहले ही आरोपी फरार हो गया था। इसी बीच सासाराम की नगर थाने पुलिस को आरोपी के पटना में होने की जानकारी मिली। जिसके बाद रोहतास पुलिस की टीम ने पटना जंक्शन से करोड़ो रुपए के गबन के आरोपी नाजिर को धर दबोचा। इसके अलावा गिरफ्तार नाजिर पर बाजार समिति से वसूले गए किराए के पैसे भी गबन करने का आरोप है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता