Hindi News / news / बिहार पुलिस का हाल देखिए.. पटेल भवन स्थित मुख्यालय में प्राइवेट सिक्युरिटी है...

बिहार पुलिस का हाल देखिए.. पटेल भवन स्थित मुख्यालय में प्राइवेट सिक्युरिटी है तैनात

1st Bihar Published by: 8 Updated Aug 02, 2019, 1:05:06 PM

बिहार पुलिस का हाल देखिए.. पटेल भवन स्थित मुख्यालय में प्राइवेट सिक्युरिटी है तैनात

- फ़ोटो

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुलिस मुख्यालय के तौर पर पटेल भवन का जब उद्घाटन किया था तो उन्होंने इस बात की कल्पना नहीं की होगी की पुलिस हेडक्वार्टर में प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती की जाएगी। सुनने में बड़ा अजीब लगता है लेकिन पटेल भवन में प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती आपको यह सोचने पर मजबूर कर देगी कि आखिर सूबे की सुरक्षा का जिम्मा उठाने वाली बिहार पुलिस को अपने ही हेडक्वार्टर में प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड को क्यों तैनात करना पड़ा है? दरअसल पटेल भवन स्थित लिफ्ट की देखरेख और संचालन का जिम्मा प्राइवेट सिक्युरिटी एजेंसी को दिया गया है। एसआईएस जैसी बड़ी प्राइवेट सिक्युरिटी एजेंसी के गार्ड्स पुलिस मुख्यालय में लिफ्ट का संचालन कर रहे हैं। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि आखिर किन वजहों से पुलिस मुख्यालय में निजी सुरक्षाकर्मियों से यह काम लिया जा रहा है। बड़ा सवाल यह है कि क्या बिहार पुलिस हेडक्वार्टर में लिफ्ट ऑपरेट करने के लिए अपने महकमें के कर्मियों को तैनात नहीं कर सकती है? पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट