ब्रेकिंग
Patna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनGood News! बिहार के 211 नए कॉलेजों में 4000 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, जानें योग्यता और सैलरीPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनGood News! बिहार के 211 नए कॉलेजों में 4000 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, जानें योग्यता और सैलरी

बिहार: पुलिस जवान ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, घरेलू कलह में खुदकुशी की आशंका

JAMUI: बड़ी खबर जमुई से आ रही है, जहां एक पुलिस के जवान ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गंभीर रूप से घायल जवान को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराय

बिहार: पुलिस जवान ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, घरेलू कलह में खुदकुशी की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: बड़ी खबर जमुई से आ रही है, जहां एक पुलिस के जवान ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गंभीर रूप से घायल जवान को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां से डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच रेफऱ कर दिया लेकिन इससे पहले कि घायल जवान पटना पहुंचता, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। किस कारण से जवान ने खुदकुशी की फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना नगर परिषद क्षेत्र के बिहारी मोहल्ला की है।


मृतक पुलिस जवान की पहचान बेगूसराय के चोरिया बरियारपुर गांव निवासी कृष्णदेव चौधरी के बेटे गुंजन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सिपाही गुंजन कुमार टाउन थाना क्षेत्र के बिहारी मुहल्ला में अपनी पत्नी और तीन साल के बेटे के साथ किराए पर कमरा लेकर रहता था। शुक्रवार को सिपाही गुंजन कुमार की शहर में नाइट ड्यूटी लगी हुई थी। शनिवार की सुबह गुंजन घर पहुंचा और कमरे को बंद कर अपने ही सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली।


गोली की आवास सुनकर गुंजन की पत्नी मौके पर पहुंची तो पति को खून से लथपथ होकर जमीन पर गिरा हुआ पाया। मुहल्ले के लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी नगर थाना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल जवान गुंजन कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया और वहां से पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि घरेलू विवाद में गुंजन ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी की है।