Hindi News / news / AC गाड़ी में घूमेंगे बिहार पुलिस के कुत्ते, 92 लाख रूपये खर्च कर...

AC गाड़ी में घूमेंगे बिहार पुलिस के कुत्ते, 92 लाख रूपये खर्च कर खरीदी जायेंगी गाड़ियां

1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 23, 2019, 6:24:45 PM

AC गाड़ी में घूमेंगे बिहार पुलिस के कुत्ते, 92 लाख रूपये खर्च कर खरीदी जायेंगी गाड़ियां

- फ़ोटो

PATNA : बिहार पुलिस के कुत्ते अब एसी गाड़ी में चलेंगे. राज्य सरकार ने कुत्तों के लिए वातानुकूलित गाड़ी खऱीदने के लिए 92 लाख रूपये दिये हैं. अभी तक पुलिस के कुत्तों को सामान्य गाड़ियों में चलना पड़ रहा था. अब उन्हें एसी का मजा मिलेगा. https://www.youtube.com/watch?v=wrPGP_Kf3uI&feature=youtu.be पुलिस के कुत्तों के लिए 10 गाड़ियां खरीदी जायेंगी दऱअसल पुलिस मुख्यालय ने अपने श्वान दस्ते यानि कुत्तों के लिए दस एसी गाड़ी खरीदने का प्रस्ताव सरकार को भेजा था. एक गाड़ी की कीमत तकरीबन 9 लाख 8 हजार रूपये आंकी गयी है. सरकार ने कुत्तों के लिए गाड़ी को डॉग कैरियर का नाम दिया है. पुलिस मुख्यालय ने ऐसे दस गाड़ियों को खरीदने का प्रस्ताव सरकार के पास भेजा था. सरकार ने उसे मंजूर कर दिया. यानि अब 91 लाख 81 हजार की लागत से दस एसी डॉग कैरियर की खरीद की जायेगी. दरअसल राज्य सरकार ने पिछले साल ही कुत्तों के लिए गाड़ी खरीदने की प्रशासनिक स्वीकृति दी थी. टेंडर भी निकाला गया लेकिन खरीद नहीं हो पायी. सरकार ने इस साल पैसे जारी कर दिये हैं ताकि गाड़ी को खरीदा जा सके.