बिहार: सनकी पिता ने अपने ही बेटे का रेत दिया गला, पत्नी से विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम

1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated Aug 21, 2023, 3:12:19 PM

बिहार: सनकी पिता ने अपने ही बेटे का रेत दिया गला, पत्नी से विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम

- फ़ोटो

SASARAM: खबर सासाराम से आ रही है, जहां पत्नी से विवाद के बाद एक शख्स ने अपने ही बेटे का गला रेत दिया। गंभीर हालत में पांच वर्षीय बच्चे को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना दिनारा थाना क्षेत्र के चिलबिला गांव के बनवारी टोला की है।


बताया जा रहा है कि चिलबिला गांव के बनवारी टोला निवासी शैलेश चौधरी का उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि शैलेश ने गुस्से में अपना आपा खो दिया और अपने ही पांच साल के बेटे सोनू को ब्लेड से गला रेतकर मारने की कोशिश की। ब्लैड के वार से सोनू लहूलुहान हो गया।


आनन फानन में परिजनों ने घायल बच्चे को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उधर, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता ने खुद को भी घायल कर लिया। जिसके बाद उसका गांव में ही इलाज कराया गया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।