ब्रेकिंग
दहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?दहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?

बिहार: पिता को था फुटबॉल से प्यार, बेटे ने श्राद्ध कार्यक्रम में किया ऐसा, अब हो रही चर्चा

MUNGER: बिहार के मुंगेर जिला अंतर्गत सदर प्रखंड का शीतलपुर गांव निवासी बिहार फुटबॉल संघ एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सह मुंगेर फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव रविंद्र प्रसाद सिंह का निधन हो गया। बिहार सहित जिला म

बिहार: पिता को था फुटबॉल से प्यार, बेटे ने श्राद्ध कार्यक्रम में किया ऐसा, अब हो रही चर्चा
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

MUNGER: बिहार के मुंगेर जिला अंतर्गत सदर प्रखंड का शीतलपुर गांव निवासी बिहार फुटबॉल संघ एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सह मुंगेर फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव रविंद्र प्रसाद सिंह का निधन हो गया। बिहार सहित जिला में फुटबॉल के उत्थान को लेकर इनका योगदान काफी सराहनीय और मील का पत्थर साबित हुआ, इतना नहीं दिवंगत रविंद्र प्रसाद सिंह ने अपने घर का ही नाम फुटबॉल हाउस रख दिया। 


फुटबॉल हाउस की सजावट तथा बनावट फुटबॉल के फील्ड के जैसा ही बना जिले में अपने घर को एक अलग पहचान देने का काम किया। घर के गेट से लेकर गार्डन तक में फुटबॉल की छाप हर जगह दिखाई देती है। इतना ही नहीं दिवंगत के बेटे को भी नौकरी फुटबॉल की वजह से स्पोर्ट कोटा से हुई। आज छोटे समाज के युवाओं को निशुल्क फुटबॉल की ट्रेनिंग देने में जुटा है। ऐसे में दिवंगत  के पुत्रों ने अपने पिता के श्राद्ध कर्म को लेकर लोगों के लिए जो निमंत्रण पत्र बनाया। इस निमंत्रण पत्र का आकार और डिजाइन बिलकुल फुटबॉल जैसा ही दिया। कार्ड का फुटबॉल जैसा डिजाइन जिला में चर्चा का विषय बना हुआ है। 


मृतक के पुत्र भवेश उर्फ बंटी ने बताया कि उनका पिता का फुटबॉल से काफी लगाव था। फुटबॉल के उत्थान के लिए उन्होंने बहुत ही काम किए। जो आज धरातल पर उतरा हुआ है, जिस वजह से उन्होंने अपने पिता को एक श्रद्धांजलि के तौर पर जो कार्ड बनवाया वह फुटबॉल के डिजाइन का कार्ड बनाया। साथ ही श्राद्ध क्रम में जो भी टेबल लगवाए जायेगें वो भी फुटबॉल के आकार का होगा।

टैग्स