ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बिहार: संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, मर्डर है या सुसाइड?

GAYA: गया में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। शव मिलने की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को हुई मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। कोई हत्या का आशंका

बिहार: संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, मर्डर है या सुसाइड?
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: गया में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। शव मिलने की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को हुई मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। कोई हत्या का आशंका जता रहा है तो कोई आत्महत्या की बात कह रहा है। पुलिस ने सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है।


दरअसल, गया के मैगरा थाना क्षेत्र के चोनहा नयकठीह गांव से कुछ दूर बधार में पेड़ से लटका एक युवक का शव बरामद किया गया है। ग्रामीणों की सूचना स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारा गया और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


युवक की पहचान कोठी थाना क्षेत्र के मौलागंज निवासी अनिल कुमार भारतीय उर्फ बबलू के रूप में की गई है। युवक ने आत्महत्या की है या किसी ने उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया है, यह पुलिस के लिए पहेली बनी हुई है। पुलिस ने पेड़ के नीचे से मृतक का मोबाइल बरामद कर लिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।