ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

बिहार : पटना में उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल, 6 से ज्यादा शराब कारोबारी गिरफ्तार

PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां दानापुर के रूपसपुर में छापेमारी के दौरान शराब कारोबारियों ने उत्पाद विभाग की टीम पर हमला बोल दिया। इस दौरान शराब कारोबारियों ने पुलि

बिहार : पटना में उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल, 6 से ज्यादा शराब कारोबारी गिरफ्तार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां दानापुर के रूपसपुर में छापेमारी के दौरान शराब कारोबारियों ने उत्पाद विभाग की टीम पर हमला बोल दिया। इस दौरान शराब कारोबारियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।जिसमें उत्पाद इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह बुरी तरह से घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस ने 6 से अधिक शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के मुताबिक उत्पाद विभाग को शराब के खरीद-बिक्री की सूचना मिली थी। गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम छापेमारी करने के लिए रूपसपुर पहुंची थी। उत्पाद विभाग की टीम को देख शराब कारोबारियों ने पथराव शुरू कर दिया। जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गये। घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।


बताया जा रहा है कि उत्पाद विभाग की टीम द्वारा रूपसपुर थाना क्षेत्र के रुकनपुरा मुसहरी में अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। जिससे शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया और सभी ने एकजुट होकर पुलिस पर हमला बोल दिया। इस पथराव में कई पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गए। कई पुलिसकर्मियों ने किसी तरह वहां से भाग कर अपनी जान बचाई।


उत्पाद विभाग की टीम ने घटना की जानकारी रूपसपुर थाने को दी। जिसके बाद रूपसपुर थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ रुकनपुरा मुसहरी पहुंचे और पथराव कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। पुलिस ने मामले में दो महिला समेत आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके 35 लीटर महुआ शराब के साथ शराब बनाने के सामानों को जब्त किया है। फिलहाल पुलिस हमला करनेवाले शराब कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है।