ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बिहार: पति से नाराज होकर मायके चली गई थी पत्नी, गुस्साए शख्स ने मासूम बेटी को काटकर नदी में फेंका

SAHARSA: सहरसा में एक पिता ने हैवानियत की सारी हदों को पार कर दिया। पत्नी से विवाद होने के बाद कलयुगी पिता ने अपनी मासूम बेटी को पहले तो दबिया से काट डाला और बाद में उसे नदी में फे

बिहार: पति से नाराज होकर मायके चली गई थी पत्नी, गुस्साए शख्स ने मासूम बेटी को काटकर नदी में फेंका
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SAHARSA: सहरसा में एक पिता ने हैवानियत की सारी हदों को पार कर दिया। पत्नी से विवाद होने के बाद कलयुगी पिता ने अपनी मासूम बेटी को पहले तो दबिया से काट डाला और बाद में उसे नदी में फेंक दिया। बीते मंगलवार से बच्ची अपने घर से लापता थी। मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने आरोपी पिता से सख्ती से पूछताछ की। घटना बसनही थाना क्षेत्र के सरौनी मधेपुरा के मधेपुरा गांव की है।


बताया जा रहा है कि मधेपुरा गांव निवासी राजकुमार सहनी का उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर बीते मंगलवार को विवाद हो गया ता। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी पति ने अपनी पत्नी का बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना के बाद नाराज पत्नी घर छोड़कर पड़ोसी के घर चली गई और वहां से अगले दिन अपने मायके चली गई। पत्नी के घर छोड़कर जाने से नाराज राजकुमार सहनी ने अपनी ही चार साल की बेटी को मौत के घाट उतार दिया और मासूम के शव को नदी में फेंक दिया।


पति-पत्नी के झगड़े को सुलझाने के लिए राजकुमार सहनी  की सास उसके घर पहुंची तो उसे बच्ची के लापता होने की जानकारी मिली। पांच दिनों से बच्ची के गायब होने की जानकारी मिलते ही आरोपी की सास प्रमिला देवी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता राजकुमार सहनी को गिरफ्तार कर लिया और जब उससे कड़ी पूछताछ की तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।


आरोपी ने बताया है कि पत्नी से झगड़ा होने के बाद उसने अपनी बेटी तनुजा की हत्या कर उसके शव को बसनही थाना क्षेत्र के झिटकिया धार में फेंक दिया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मिट्टी में दफनाए गए बच्ची के शव को बरामद कर लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। यह घटना जिले के लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है और लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।