ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

बिहार: सनकी पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा, दहेज के लिए हत्या का है आरोप

BETTIAH: खबर पश्चिम चंपारण से आ रही है, जहां एक सनकी पति ने अपनी ही पत्नी को मौत को घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने महिला के शव को घर से दूर छिपा दिया हालांकि ज

बिहार: सनकी पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा, दहेज के लिए हत्या का है आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: खबर पश्चिम चंपारण से आ रही है, जहां एक सनकी पति ने अपनी ही पत्नी को मौत को घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने महिला के शव को घर से दूर छिपा दिया हालांकि जब इस बात की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को बरामद कर लिया। इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घटना के मझौलिया थाना क्षेत्र के सेनुवरियां पंचायत की है।


बताया जा रहा है कि आरोपी पप्पू नट ने रविवार की सुबह अपनी ही पत्नी धर्मशिला देवी की गला दबाकर हत्या कर दी। साक्ष्य को छिपाने के उद्देश्य से आरोपी पति ने पत्नी का शव बोरे में बांधकर फेंक दिया। इस बात की भनक लगते ही ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को बरामद कर लिया और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया है।


पुलिस के मुताबिक मृतका के भाई ने अपनी बहन की हत्या की जानकारी देते हुए आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इस मामले की जांच के दौरान महिला का शव बंद बोले से बरामद किया गया है। मृतका के भाई ने बताया कि दहेज के लिए उसकी बहन को ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे थे और उसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया। फिलहाल पति समेत सभी आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गए हैं।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता