ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायल

बिहार: दहेज में फोर व्हीलर की मांग कर रहा था पति, नहीं मिला तो प्रेग्नेंट पत्नी की ले ली जान; हाल ही में हुई थी शादी

HAJIPUR: वैशाली में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। संपत्ति की लालच में एक पति ने अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। सात महीने पहले ही धूमधाम से दोनों की शादी हुई

बिहार: दहेज में फोर व्हीलर की मांग कर रहा था पति, नहीं मिला तो प्रेग्नेंट पत्नी की ले ली जान; हाल ही में हुई थी शादी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

HAJIPUR: वैशाली में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। संपत्ति की लालच में एक पति ने अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। सात महीने पहले ही धूमधाम से दोनों की शादी हुई थी और महिला चार महीने की गर्भवती थी। सोमवार को महिला का शव उसके कमरे में अर्धनग्न हालत में बेड के नीचे से बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई। वारदात के बाद आरोपी पति फरार हो गया है। घटना वैशाली के पातेपुर थाना क्षेत्र के महैया मालपुर गांव की है।


जानकारी के मुताबिक, पातेपुर थाना स्थित महैया मालपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार की बेटी जुली कुमारी की शादी इसी साल मई महीने में मुजफ्फरपुर के छपन गांव वासी लकड़ी कारोबारी राजकुमार शाह के साथ हुई थी। बीते 21 नवंबर को जूली अपने पति राजकुमार के साथ अपने मायके आई थी और तब से वह अपने मायके में ही रह रही थी। सोमवार की सुबह जब जूली और राजकुमार को उठने में देर हुई तो परिवार के लोगों को शंका हुई। परिजन जूली के कमरे में पहुंचे तो अंदर का नजार देखकर उनके पैरों तले से जमीन खीसक गई।


कमरे में बेड के नीचे जूली का अर्धनग्न शव पड़ा हुआ था और गले पर गहरे निशान थे। परिजनों ने घटना की जानकारी स्थानीय पातेपुर थाना की पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने प्रथम दृष्ट्या इसे हत्या बताया है और कहा है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। वारदात के बाद मृतका का पति मौके से फरार हो गया है ऐसे में परिजनों ने आशंका जताई है कि महिला के पति ने ही उसकी हत्या की है। मृतका के भाई उत्तम कुमार ने बताया कि आरोपी पति राजकुमार दहेज में फोर व्हिलर की मांग कर रहा था।



रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता