ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बिहार: शराब पार्टी के बाद युवक की गला रेतकर हत्या, हॉस्टल के पीछे मिला खून से सना शव

BHAGALPUR: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश एक के बाद एक हत्या की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा घटना भागलपुर से सामने आई है, जहां अपराधियों ने शराब पार्

बिहार: शराब पार्टी के बाद युवक की गला रेतकर हत्या, हॉस्टल के पीछे मिला खून से सना शव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश एक के बाद एक हत्या की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा घटना भागलपुर से सामने आई है, जहां अपराधियों ने शराब पार्टी करने के बाद एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना बरारी थाना क्षेत्र के JLNMCH के हॉस्टल के पीछे की है। वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


दरअसल, शुक्रवार की सुबह JLNMCH हॉस्टल के पीछे लोगों ने एक युवक का खून से लथपथ शव देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। वारदात की सूचना मिलते ही बरारी थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से पुलिस ने शराब की खाली बोतलें, चाकू और कैंची बरामद किया है।


शराब की बोतलें मिलने के बाद इस बात की आशंका जताई जा रही है कि शराब पार्टी करने के बाद अपराधियों ने युवक की धारदार हथियार से लगा रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी है। फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। युवक की क्यों और किसने हत्या की यह फिलहाल पहेली बनी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और युवक की शिनाख्त की कोशिश में जुटी है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता