ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूत

बिहार: पेंशन के विवाद में भाई ने ही ले ली भाई की जान, हत्या करने के बाद खुद थाने पहुंचा हत्यारा

CHHAPRA: छपरा में एक भाई ने अपने ही भाई की जान ले ली। पेंशन के विवाद में चाकू मारकर भाई की जान लेने के बाद आरोपी खुद थाने जा पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस

बिहार: पेंशन के विवाद में भाई ने ही ले ली भाई की जान, हत्या करने के बाद खुद थाने पहुंचा हत्यारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: छपरा में एक भाई ने अपने ही भाई की जान ले ली। पेंशन के विवाद में चाकू मारकर भाई की जान लेने के बाद आरोपी खुद थाने जा पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना मढ़ौरा के गौरा ओपी क्षेत्र के विष्णुपुरा गांव की है।


दरअसल, विष्णुपुरा गांव निवासी 35 वर्षीय मुंद्रिका राम का उसके सौतेले भाइयों से मां को मिलने वाले पेंशन के पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। पिछले दो तीन दिनों से भाइयों के बीच इसको लेकर झगड़ा हो रहा था। इसी दौरान आरोपी उमेश राम ने अपने सौतेले भाई मुद्रिका राम पर चाकू से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।


आनन-फानन में खून से लथपथ मुद्रिका राम को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक के पिता शिवजी राम की दो शादियां हुई थी। पहली पत्नी के देहांत के बाद शिक्षक ने दूसरी शादी की थी। पिछले कुछ समय से सौतेले भाइयों के बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था।


इसी बीच शुक्रवार को पेंशन के पैसों को लेकर विवाद बढ़ गया और सौतेले भाई ने भाई की जान ले ली। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी थाने पहुंचा और पुलिस को सारी बात बचाई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।