ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बिहार: दिनदहाड़े पेंट कारोबारी की हत्या से हड़कंप, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मारी गोली

PURNEA: पूर्णिया में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक कारोबारी की गोली मार कर हत्या कर दी। हथियारों से लैस बदमाशों ने दुकान में घुसकर फायरिंग की और कारोबारी की कनपट्टी पर सटाकर गोली द

बिहार: दिनदहाड़े पेंट कारोबारी की हत्या से हड़कंप, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: पूर्णिया में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक कारोबारी की गोली मार कर हत्या कर दी। हथियारों से लैस बदमाशों ने दुकान में घुसकर फायरिंग की और कारोबारी की कनपट्टी पर सटाकर गोली दाग दी, बुलेट सिर के आर-पार हो गई। घटना भवानीपुर थाना के भवानीपुर बाजार की है। 


मृतक कारोबारी की पहचान गोपाल यदुका के रूप में हुई है। मृतक के भाई विकास यादूकार ने बताया कि गोपाल की अपनी भवानीपुर बाजार में हार्डवेयर और रंग पेंट की दुकान है। हर दिन की तरह वह अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी बाइक सवार दो बदमाश दुकान पर आए और उनकी कनपटी पर पिस्टल सटा दी और जब तक वह कुछ समझ पाते बदमाशों ने गोली चला दी।


घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बड़े ही आसानी से वहां से भाग निकले। परिजनों ने बताया कि कारोबारी का किसी से कोई विवाद नहीं था। अपराधियों ने गोपाल कुमार को गोली क्यों मारी इसका पता अभी नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही भवानीपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा कर लेने का भरोसा दिलाया है।

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता