ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

बिहार : पहले चोरी फिर पूर्व सरपंच की नाबालिग बेटी को कर लिया अगवा, स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने जबरन उठाया

SITAMARHI : सीतामढ़ी में एक पूर्व सरपंच के घर एक साध दो आपराधिक घटनाएं हो गई। बीते सोमवार की सुबह करीब 3 बजे चोरी की घटना हुई उसके बाद दोपहर होते होते सरपंच की बेटी का अपहरण हो गया

बिहार : पहले चोरी फिर पूर्व सरपंच की नाबालिग बेटी को कर लिया अगवा, स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने जबरन उठाया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI : सीतामढ़ी में एक पूर्व सरपंच के घर एक साध दो आपराधिक घटनाएं हो गई। बीते सोमवार की सुबह करीब 3 बजे चोरी की घटना हुई उसके बाद दोपहर होते होते सरपंच की बेटी का अपहरण हो गया। सरपंच की बेटी कोचिंग पढ़ने जा रही थी इसी दौरान अपराधियों ने उसे अगवा कर लिया। पोड़ित पूर्व सरपंच द्वारा दोनों मामलों में केस दर्ज कराया गया है।


केस दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस इस मामले में दो लोगों हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना नगर थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है। पीड़ित सरपंच की मानें तो सोमवार की अहले सुबह कुछ चोर उसके घर में घुस गए थे।


शोर मचाने पर चोर मौके से फरार हो गए। चोरों ने पलंग की दराज में रखे करीब साढ़े चार लाख रुपये की चोरी कर ली, हालांकि भागने के दौरान एक चोर का जैकेट और जूता घर में छूट गया। पीड़ित पूर्व सरपंच ने आशंका जताई है कि चोरों ने ही चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद उसकी बेटी का अपहरण कर लिया है।


युवती के पिता ने बताया कि अपराधी सफेत रंग की स्कॉर्पियो से आए थे और उसकी बेटी को जबरन उठा ले गए। पीड़ित ने अपहरण मामले में सात लोगों को नामजद किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।