ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बिहार: पढ़ने के लिए कोचिंग गए छात्र की बेरहमी से हत्या, मामूली विवाद पर बदमाशों ने मार दिया चाकू

MOTIHARI: बिहार में अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म होता दिख रहा है। बेखौफ बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा घटना मोतिहारी की है, जहां अपराधियों ने

बिहार: पढ़ने के लिए कोचिंग गए छात्र की बेरहमी से हत्या, मामूली विवाद पर बदमाशों ने मार दिया चाकू
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: बिहार में अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म होता दिख रहा है। बेखौफ बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा घटना मोतिहारी की है, जहां अपराधियों ने चाकू से गोदकर एक छात्र की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना छतौनी थाना क्षेत्र के आर्य समाज चौक के पास की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक की पहचान बढ़ई टोला निवासी आयुष शर्मा उर्फ गोलू राज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गोलू आर्य समाज चौक के पास स्थित एक कोचिंग संस्थान में पढ़ाई करने पहुंचा था। कोचिंग के पास ही एक महिला अपना छत धो रही थी। इसी दौरान छत का पानी छात्रों के शरीर पर गिर गया। जिसके बाद गुस्साए छात्र महिला के घर पहुंच गए और उसे उलझ गए। इसी दौरान किसी ने महिला पर चाकू से वार कर दिया लेकिन चाकू महिला को न लगकर गोलू को लग गया। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


चाकू के वार से घायल हुए गोली को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र की हत्या की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने जल्द ही वारदात में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।