ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

बिहार: पैक्स अध्यक्ष से मांगी 10 लाख की रंगदारी, बदमाश बोले- पैसे नहीं दिए तो AK47 से भून देंगे

MOTIHARI: खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां बदमाशों ने एक पैक्स अध्यक्ष से 10 लाख रुपए रंगदारी की मांग की है। अपराधियों ने पैक्स अध्यक्ष को धमकी दी है कि अगर उसने पैसे नहीं दिए त

बिहार: पैक्स अध्यक्ष से मांगी 10 लाख की रंगदारी, बदमाश बोले- पैसे नहीं दिए तो AK47 से भून देंगे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां बदमाशों ने एक पैक्स अध्यक्ष से 10 लाख रुपए रंगदारी की मांग की है। अपराधियों ने पैक्स अध्यक्ष को धमकी दी है कि अगर उसने पैसे नहीं दिए तो एके 47 से उसकी हत्या कर दी जाएगी। इस घटना के बाद पैक्स अध्यक्ष का परिवार दहशत में है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


दरअसल, मोतिहारी शहर के अगरवा मोहल्ला निवासी पश्चिमी सिसवा के पैक्स अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह से अपराधियों ने 10 लाख रुपए की डिमांड की है।  बदमाशों ने बदमाश ने पैक्स अध्यक्ष की पत्नी के मोबाइल फोन पर कॉल कर रंगदारी मांगी है। पीड़ित पैक्स अध्यक्ष ने थाने में केस दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


पैक्स अध्यक्ष संजीव सिंह ठेकेदारी का भी काम करते हैं। बीते 16 अप्रैल को अपराधियों ने रंगदारी के पैसों के लिए फोन किया था और कहा था कि 10 लाख दे दो नहीं तो एके 47 से भून देंगे।इस घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में है। इससे पहले भी साल 2021 में पैक्स अध्यक्ष को धमकी मिली थी, लेकिन केस दर्ज कराने के बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।