ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बिहार: ऑफिस में बैठकर जाम छलका रहा था उद्योग विभाग का जीएम, सहकर्मियों ने ही खोल दी पोल

KAIMUR: खबर कैमूर से आ रही है, जहां ऑफिस में बैठकर शराब पीना एक बड़े अधिकारी को भारी पड़ गया। कार्यालय के कर्मियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी अधिकारी को शराब पीते रं

बिहार: ऑफिस में बैठकर जाम छलका रहा था उद्योग विभाग का जीएम, सहकर्मियों ने ही खोल दी पोल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KAIMUR: खबर कैमूर से आ रही है, जहां ऑफिस में बैठकर शराब पीना एक बड़े अधिकारी को भारी पड़ गया। कार्यालय के कर्मियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी अधिकारी को शराब पीते रंगे हाथ धर दबोचा। गिरफ्तार अधिकारी कोई और नहीं बल्कि उद्योग विभाग का जीएम है। छपरा के रहने वाले जीएम साहब शराब पीकर कार्यालय में हंगामा कर रहे थे, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।


दरअसल, मंगलवार को उद्योग विभाग के जीएम श्यामू कुमार अपने कार्यालय में काफी देर से हंगामा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में मौजूद अन्य कर्मियों के साथ अभद्रता करने लगे। बार बार समझाने के बावजूद जब जीएम साहब नहीं मानें तो उनके ही विभाग के कर्मियों ने पुलिस के सामने उनकी पोल खोकर रख दी। कार्यालय में मौजूद कर्मिया ने डायल 112 पर फोन कर पटना पुलिस को इसकी जानकारी दे दी।


कर्मियों की शिकायत पर पटना पुलिस ने कैमूर पुलिस से संपर्क साधा और घटना की जानकारी दी। पटना से फोन जाने के बाद कैमूर पुलिस तुरंत हरकत में आई और टीम का गठन कर उद्योग विभाग के कार्यालय पहुंच गई। पुलिस ने ब्रेथ एनेलाइजर से जब जांच की तो जीएम के शराब पीने की पुष्टि हो गई। शराब पीने की पुष्टि होने के बाद पुलिस जीएम साहब को अपने साथ थाने ले गई। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

टैग्स