ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

बिहार: निगरानी के हत्थे चढ़े दो घूसखोर इंजीनियर, दो-दो लाख रुपए ले रहे थे रिश्वत

DARBHANGA: खबर दरभंगा से आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने दो घूसखोर इंजीनियर को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों इंजीनियर दो-दो लाख रुपए की रिश्वत ले रहे

बिहार: निगरानी के हत्थे चढ़े दो घूसखोर इंजीनियर, दो-दो लाख रुपए ले रहे थे रिश्वत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DARBHANGA: खबर दरभंगा से आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने दो घूसखोर इंजीनियर को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों इंजीनियर दो-दो लाख रुपए की रिश्वत ले रहे थे इसी दौरान निगरानी ने उन्हें धर दबोचा। 


जानकारी के मुताबिक, कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार और सहायक अभियंता अनिल कुमार जायसवाल दरभंगा स्थित शैक्षणिक आधारभूत संरचना निगम में पदस्थापित हैं। दोनों आरोपी इंजीनियर कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय के हॉस्टल में निर्माण कार्य करा रहे कांट्रेक्टर से रिश्वत के तौर पर दो-दो लाख रुपए की डिमांड कर रहे थे। 


दोनों आरोपियों की तरफ से बार-बार दबाव बनाए जाने के बाद कांट्रेक्टर पटना पहुंचा और निगरानी में जाकर शिकायत दर्ज करा दी।निगरानी ने जांच में मामले को सही पाया और दोनों घूसखोरों को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया। गुरुवार को जब दोनों आरोपी दो-दो लाख रुपए रिश्वत ले रहे थे, तभी निगरानी की टीम ने दोनों को रंगेहाथ धर दबोचा। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम अपने साथ लेकर चली गई।

बिहार: निगरानी के हत्थे चढ़े दो घूसखोर इंजीनियर, दो-दो लाख रुपए ले रहे थे रिश्वत