Hindi News / news / Bihar News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या की...

Bihar News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका; मौत की वजह तलाश रही पुलिस

1st Bihar Published by: RITESH HUNNY Updated Nov 13, 2024, 3:24:01 PM

Bihar News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका; मौत की वजह तलाश रही पुलिस

- फ़ोटो

SAHARSA: सहरसा में एक युवक ने फांसी के फंदे में लटककर अपनी जान दे दी। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। घटना सदर थाना क्षेत्र के बेंगहा बायपास रोड़ वार्ड संख्या 10 की है।


मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के बेंगहा बायपास रोड निवासी उमेश दास के 17 साल के बेटे अजित कुमार के रूप में हुई है। अजित की मां बकरी को निकालने अपने गुहाल गयी तो बेटे के शव को फंदे लटका पासा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।


घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। स्थानीय लोगों ने दबी जुबान से बताया कि अजित को नशे की बुरी लत थी। सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि FSL की टीम को जांच के लिए बुलाया गया है।


पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चला सकेगा। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।