ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

Bihar News: संदिग्ध हालत में दो लोगों की मौत से हड़कंप, जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक बार फिर से संदिग्ध हालत में दो लोगों की मौत हो गई है। परिजनों का कहना है कि दोनों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। शराब पीने से दो लोगों की कथित मौत की

Bihar News: संदिग्ध हालत में दो लोगों की मौत से हड़कंप, जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक बार फिर से संदिग्ध हालत में दो लोगों की मौत हो गई है। परिजनों का कहना है कि दोनों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। शराब पीने से दो लोगों की कथित मौत की जानकारी मिलने के बाद जिले के प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मत गया है।


मृतक की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के मैदा शाहपुर के वार्ड- 8 रहने वाले चंद्रदेव सिंह के बेटे आरएमपी डॉक्टर चुनचुन प्रसाद सिंह उर्फ चुन्नी लाल एवं नाथों तांती के 50 वर्षीय बेटे हरेराम तांती के रूप में हुई है, जो कंपाउंडर का काम करता था। दोनों मृतक स्वास्थ्य सेवा से ही जुड़े हुए थे तथा एक अपने निजी क्लीनिक में मेडिकल की प्रैक्टिस करते थे। 


ग्रामीण डॉक्टर चुनचुन प्रसाद सिंह उर्फ चुन्नू लाल सिंह का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया हालांकि प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा गठित एक टीम के देखरेख में हरेराम तांती का पोस्टमार्टम कराया गया। बेगूसराय के सिविल सर्जन डॉक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि बीते समय हरेराम तांती को उनके क्लीनिक में इलाज के लिए लाया गया था, उस वक्त उनके आंखों की रोशनी चली गई थी।


परिजनों ने बताया कि हरेराम तांती शराब का भी सेवन करता था। आशंका जताई जा रही है कि शराब पीने से ही उनकी मौत हुई है हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगी कि आखिर मौत की वजह क्या है। बेगूसराय एसपी मनीष ने बताया है कि संदिग्ध हालत में दो व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस उसके परिजन से पूछताछ करने के लिए पहुंची है। उन्होंने बताया है कि पूरे मामले की जांच पड़ताल चल रही है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता