ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

Bihar News: आखिर सड़क पर बैठकर सब्जी क्यों बेचने लगीं बिहार की ये डिप्टी मेयर? जिसने भी देखा हैरान रह गया, जानिए.. वजह

GAYA: गया शहर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसको देखकर हर कोई हैरान है। जिसने भी इस तस्वीर को देखा वह दंग रह गया। गया की डिप्टी मेयर सड़क पर सब्जी बेचते नजर आई हैं। जिसने भी इस नजा

Bihar News: आखिर सड़क पर बैठकर सब्जी क्यों बेचने लगीं बिहार की ये डिप्टी मेयर? जिसने भी देखा हैरान रह गया, जानिए.. वजह
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: गया शहर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसको देखकर हर कोई हैरान है। जिसने भी इस तस्वीर को देखा वह दंग रह गया। गया की डिप्टी मेयर सड़क पर सब्जी बेचते नजर आई हैं। जिसने भी इस नजारे को देखा वह चौंक गया। सभी के मन में यह सवाल था कि आखिर एक डिप्टी मेयर के सामने ऐसी कौन सी मजबूरी आ गई कि उसे सड़क पर बैठकर सब्जी बेचना पड़ रहा है?


दरअसल, गया नगर निगम की डिप्टी मेयर चिंता देवी ने एक अनोखे तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों द्वारा उपेक्षा किए जाने के विरोध में सार्वजनिक रूप से सब्जी बेची। चिंता देवी, जो पहले एक सफाई कर्मचारी थीं, ने 40 साल तक नगर निगम में सेवा दी है। जनता के अपार समर्थन से वे डिप्टी मेयर चुनी गईं। 


डिप्टी मेयर बनने के बाद उन्हें नगर निगम के अधिकारियों से उचित सम्मान नहीं मिला। अधिकारी उनकी बातों को अनसुना कर देते थे। इससे निराश होकर चिंता देवी ने सब्जी बेचकर अपना विरोध जताया। उनका मानना है कि अगर एक डिप्टी मेयर को ही सम्मान नहीं मिल रहा है तो आम जनता की समस्याओं का समाधान कैसे होगा?


चिंता देवी की इस घटना ने नगर निगम के कामकाज पर गंभीर सवाल उठाए हैं। लोगों में इस बात को लेकर रोष है कि एक जनप्रतिनिधि को ही अगर सम्मान नहीं मिल रहा है तो आम जनता की आवाज को कौन सुनेगा? डिप्टी मेयर चिंता देवी ने जिस तरह से अनोखा विरोध जताया है, वह जिले में चर्चा का विषय बन गया है।


Bihar News: आखिर सड़क पर बैठकर सब्जी क्यों बेचने लगीं बिहार की ये डिप्टी मेयर? जिसने भी देखा हैरान रह गया, जानिए.. वजह