ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

Bihar News: पटना में महिला से 1.20 लाख की ठगी, बेटे के स्कूल के नाम पर आया कॉल, लिंक ओपेन करते ही गायब हो गये रूपये

PATNA: पटना से सटे बिहटा में एक महिला से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। स्कूल के परफॉर्मेंस रिपोर्ट भरने के नाम पर एक लिंक पर क्लिक करने पर उसके खाते से 1.20 लाख रुपये गायब

Bihar News: पटना में महिला से 1.20 लाख की ठगी, बेटे के स्कूल के नाम पर आया कॉल, लिंक ओपेन करते ही गायब हो गये रूपये
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना से सटे बिहटा में एक महिला से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। स्कूल के परफॉर्मेंस रिपोर्ट भरने के नाम पर एक लिंक पर क्लिक करने पर उसके खाते से 1.20 लाख रुपये गायब हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


पटना के बिहटा में एक महिला के साथ साइबर ठगी की घटना हुई है। महिला के बेटे के स्कूल से फोन आया था और एक लिंक भेजकर परफॉर्मेंस रिपोर्ट भरने के लिए कहा गया था। महिला ने लिंक पर जैसे ही क्लिक किया और उसके खाते से 1.20 लाख रुपये गायब हो गए। 


पीड़िता ने बताया कि 23 नवम्बर को उनका बेटा स्कूल गया था। इस बीच उनके  पास अनजान मोबाइल नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने कहा कि बच्चे के स्कूल से बोल रहा हूं। आपके बेटे का परफॉमेंस रिपोर्ट नहीं मिला है एक फार्म भेज रहे है उसे भरकर व्हाट्सएप पर भेज दें। नहीं तो स्कूल में आकर फार्म भरना होगा और उतना समय नहीं है। 


इसलिए एक लिंक भेज रहा हूं उसे ओपेन करेंगी तो फॉर्म खुलेगा उसे भरकर भेजे। फिर पीड़िता माधुरी देवी ने सोचा कि स्कूल जाने से बेहतर है कि घर से ही फॉर्म भरकर देती हूं। फॉर्म के लिंक को ओपेन करने के बाद जब माधुरी ने फार्म भरा और ओके का बटन दबाया तो बैंक का मैसेज आ गया।


 उनके बैंक खाते से एक लाख 20 हजार रूपये कट गये। पीड़िता मैसेज देखकर हैरान रह गयी उसने तुरंत इस बात की सूचना पति को दी। जिसके बाद साइबर थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी गयी। पुलिस लिंक और मोबाइल नंबर की जांच कर रही है।