ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

Bihar News: चुनाव में जीत के बाद DJ बजाने पर भारी विवाद, पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया पथराव; जवान का सिर फटा

KAIMUR: कैमूर में पैक्स चुनाव में जीत के बाद जश्न मना रहे समर्थकों और विपक्ष के समर्थकों के बीच हुए विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस को लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। गुस्साए

Bihar News: चुनाव में जीत के बाद DJ बजाने पर भारी विवाद, पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया पथराव; जवान का सिर फटा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

KAIMUR: कैमूर में पैक्स चुनाव में जीत के बाद जश्न मना रहे समर्थकों और विपक्ष के समर्थकों के बीच हुए विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस को लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। इस हमले में एक पुलिस जवान का सिर फट गया। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के नौगढ़ गांव की है।


दरअसल, पैक्स चुनाव का रिजल्ट आने के बाद डीजे बजाकर जीते हुए प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा जुलूस निकाला गया था। इसी दौरान विपक्षी प्रत्याशी के समर्थकों के बीच विवाद हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जल दोनों पक्ष के लोगों को समझाने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर ही हमला बोल दिया। ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया जिसेम एक जवान का सिर फट गया।


आनन-फानन में घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके सिर में सात टांके लगाए गए हैं। पुलिस नें जवाबी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया और 15 नामजद समेत कई अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घायल सिपाही भोजपुर जिला के गडहनी थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी अजीज आलम का 42 वर्षीय पुत्र मोहम्मद शोएब मलिक बताया गया है, जो भगवानपूर थाना में पोस्टेड है।


पूरे मामले पर भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार ने बताया कि पैक्स चुनाव का रिजल्ट आने के बाद जीते हुए प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा जुलूस निकाला गया था, वहीं विपक्षी पार्टी से टकराव हो गया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस पहुंची तो लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया, जिसमें एक सिपाही घायल हुआ है। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और 15 नामजद समेत कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता