ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंज

BIHAR NEWS: मधुबनी में कुहासे का कहर, बस और ऑटो की टक्कर में एक की मौत, 4 लोग घायल

MADHUBANI: मधुबनी में कुहासे के कारण बस और ऑटो की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। इस हादसे में महिला समेत 4 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को डीएमसीएच रेफर किया गया है। जहां ऑ

BIHAR NEWS: मधुबनी में कुहासे का कहर, बस और ऑटो की टक्कर में एक की मौत, 4 लोग घायल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी में कुहासे के कारण बस और ऑटो की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। इस हादसे में महिला समेत 4 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को डीएमसीएच रेफर किया गया है। जहां ऑटो ड्राईवर की हालत गंभीर बनी हुई है। 


मधुबनी के मधवापुर थाना क्षेत्र में बस और ऑटो की सीधी टक्कर में एक की मौत हो गई। जिसकी पहचान 39 वर्षीय एनुअल साफी के रूप में हुई है। वहीं घायलों में ऑटो ड्राइवर विजय मुखिया, बम बम झा, प्रकाश शाह और एक महिला शामिल है। वही इस घटना में एक बच्चे को भी चोटे आई। बताया जाता है कि ऑटो ड्राइवर विजय मुखिया की हालत काफी गंभीर है। वही महिला सहित सभी घायलों को माधवपुर पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। 


सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक एनुल साफी के शव को अपने कब्जे में ले लिया। जिसे पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर हॉस्पिटल भेज दिया। वहीं टक्कर होने वाली ड्राइवर बस लेकर मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कि ठंड शुरू होने के साथ ही सड़कों पर घना कुहासा छा जाता है। जिस वक्त यह घटना घटी उस समय सड़क पर घना कुहासा छाया हुआ था। बताया जाता है कि माधवपुर बस स्टैंड से पटना के लिए खुली बस जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR 06 GC 515 की सीधी टक्कर ऑटो से हो गयी। 


जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से ऑटो में फंसे घायलों को निकाला गया। इस घटना के बाद बस का ड्राईवर बस लेकर भागने में सफल रहा। वहीं घटना में एनुअल सफी  की मौत हो चुकी थी। घटना के बारे में माधवपुर थाना पुलिस ने बताया कि बस के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके मालिक और ड्राइवर की पहचान की जा रही है। 


सभी घायलों का इलाज के लिए अस्पताल में ए़डमिट कराया गया है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया है। फिलहाल पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। घने कुहासे के कारण हादसे में बिहारी गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट..

टैग्स