ब्रेकिंग
Bihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमलाBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमला

Bihar News: अशोक महतो की राह पर नीतीश के पूर्व MLA, 62 साल की उम्र में खुद से आधी उम्र की लड़की से रचाई शादी; जानिए.. क्या है असली वजह

SAMASTIPUR: जेडीयू के पूर्व विधायक ने अपने से आधी उम्र की लड़की से मंदिर में शादी रचाई है। शादी का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस शादी की तस्वीरें स

Bihar News: अशोक महतो की राह पर नीतीश के पूर्व MLA,  62 साल की उम्र में खुद से आधी उम्र की लड़की से रचाई शादी; जानिए.. क्या है असली वजह
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: जेडीयू के पूर्व विधायक ने अपने से आधी उम्र की लड़की से मंदिर में शादी रचाई है। शादी का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। बेगूसराय के गढपुरा स्थित बाबा हरि गिरि धाम में यह शादी संपन्न हुई है।


जानकारी के मुताबिक समस्तीपुर के विभूतिपुर के जेडीयू के पूर्व विधायक राम बालक सिंह ने अपनी से आधी उम्र की लड़की से शादी रचाई है। बताया जा रहा है कि विधायक की उम्र 62 साल है जबकि लड़की की उम्र मह 25 वर्ष है। सोमवार की रात पूर्व विधायक ने खगड़िया के अलौली निवासी सीताराम सिंह की बेटी रवीना कुमारी से शादी रचाई।


सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा तेज है कि आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए पूर्व विधायक ने शादी करने का फैसला लिया है। पूर्व विधायक रामबालक सिंह विभूतिपुर सीट से अपनी नई नवेली पत्नी रवीना कुमारी को चुनावी मैदान में उतार सकते हैं।


बता दें कि इसी तरह का मामला लोकसभा चुनाव के दौरान भी सामने आया था जब शेखपुरा के कुख्यात अशोक महतो ने चुनाव लड़ने के लिए 65 साल की उम्र में अचानक शादी रचा ली थी। अशोक महतो ने लखीसराय की रहने वाली अनिता कुमारी से शादी रचाई थी।


शादी करने के बाद अशोक महतो अपनी नई नवेली दुल्हन को लेकर लालू के दरबार में पहुंचे थे और आरजेडी का टिकट हासिल करने के बाद अपनी नई नवेली पत्नी को मुंगेर सीट से जेडीयू के ललन सिंह के खिलाफ मैदान में उतार दिया था हालांकि अनिता देवी को हार का सामना करना पड़ा था।