ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

Bihar News: गन्ना काटने के विवाद में मारी गोली, युवक अस्पताल में भर्ती

ROHTAS: धौढांड थाना क्षेत्र अंतर्गत चितावनपुर गांव में ईख काटने को लेकर उपजे विवाद में कुछ बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया है। हालांकि घायल युवक खतरे से बाहर बताया जा

Bihar News: गन्ना काटने के विवाद में मारी गोली, युवक अस्पताल में भर्ती
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: धौढांड थाना क्षेत्र अंतर्गत चितावनपुर गांव में ईख काटने को लेकर उपजे विवाद में कुछ बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया है। हालांकि घायल युवक खतरे से बाहर बताया जाता है और फिलहाल उसका इलाज सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में चल रहा है। 


बताया जाता है कि चितावनपुर गांव में छठ महापर्व को लेकर एक किसान अपने खेतों में ईख बेच रहा था तभी कुछ सामाजिक तत्व ईख खरीदने के बहाने किसान से उलझ पड़े और इसी क्रम में वहां मौजूद एक युवक के ऊपर गोली चला दी। जिससे करगहर थाना क्षेत्र के कोंहकर गांव निवासी 25 वर्षीय बबलू कुमार घायल हो गया। 


वहां मौजूद लोगों ने उसे सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जिसके पश्चात चिकित्सकों में युवक के पेट में लगी गोली का बाहर निकाल दिया है और वह खतरे से बाहर बताया जाता है। वहीं घायल युवक के संदर्भ में चिकित्सक ने बताया कि फायर आर्म्स इंजुरी का एक मामला आया था। जिसमें गोली युवक के दाहिने छाती की तरफ अटकी हुई थी, जिसे निकाल दिया गया है और फिलहाल वह बेहतर स्थिति में है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता