ब्रेकिंग
Bihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमलाBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमला

Bihar News: बक्सर सांसद सुधाकर सिंह की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, नीतीश के मंत्री ने भेजा 100 करोड़ की मानहानि का नोटिस

KAIMUR: बक्सर के आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बिहार सरकार के मंत्री संतोष सिंह ने सुधाकर सिंह पर मानहानि का आरोप लगाते हुए 100 करोड़ रुपए की मानहानि का लीगल

Bihar News: बक्सर सांसद सुधाकर सिंह की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, नीतीश के मंत्री ने भेजा 100 करोड़ की मानहानि का नोटिस
Mukesh Srivastava
3 मिनट

KAIMUR: बक्सर के आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बिहार सरकार के मंत्री संतोष सिंह ने सुधाकर सिंह पर मानहानि का आरोप लगाते हुए 100 करोड़ रुपए की मानहानि का लीगल नोटिस भेजा है। सांसद सुधाकर सिंह ने मंत्री संतोष सिंह पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।


दरअसल, बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने बताया कि उन्होंने सांसद सुधाकर सिंह को 100 करोड रुपए के मानहानि का लीगल नोटिस भेजा है। साथ ही सुधाकर सिंह का मेंटल हॉस्पिटल में इलाज करने की भी बात कही है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों सुधाकर सिंह उनके ऊपर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया था और उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश की थी।


मंत्री ने कहा कि अगर उनके उपर कोई भी करप्शन का आरोप है या कोई भी मामला थाने में दर्ज है तो सुधाकर सिंह इसका सबूत दें, नहीं तो उनको फिलहाल लीगल नोटिस के माध्यम से 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा गया है और 100 करोड रुपए के मानहानि का नोटिस भेजा गया है। अन्यथा वह सबके सामने माफी मांगे। 


मंत्री संतोष सिंह ने कहा जिस तरह से लालू यादव अपने सभी बेटे को मंत्री बनाने में लगे हुए हैं, उसी तरह से जगतानंद सिंह अपने सारे बेटे को एडजस्ट करने में लगे हुए हैं। उनके सभी बेटे फिलहाल बेल पर है। चावल घोटाले में सुधाकर सिंह और उनका भाई अजीत सिंह जेल जा चुके हैं और फिलहाल बेल पर हैं।


मंत्री ने कहा कि जगदानंद सिंह का छोटा भाई पुनीत सिंह, जो डॉक्टर है वह भी एक ही महिला को एक साल में चार बार डिलीवरी कराने के आरोप में बेल पर है। सुधाकर सिंह के भाई चुनाव हार रहे हैं, इसलिए सभी हताश हो गए हैं और कुछ भी अनाप-शनाप बोलते रहते हैं। उन्होंन कहा कि हम लोग सुधाकर सिंह का इलाज चंदा लगाकर मेंटल हॉस्पिटल में करवाने का काम करेंगे।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता