ब्रेकिंग
PMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतरानीतीश कुमार ने जेडीयू कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, जनसुनवाई व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देशPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतरानीतीश कुमार ने जेडीयू कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, जनसुनवाई व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देश

Bihar NDA Dinner Party: दिल्ली में शाह की ‘डिनर डिप्लोमेसी’, डाइनिंग टेबल पर तय होगी बिहार चुनाव की रणनीति; ये बड़े चेहरे रहेंगे मौजूद

PATNA: देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव और उपचुनाव खत्म होने के बाद अब अगले साल बिहार में विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में बीजेपी अभी से ही इसकी तैयारियों में जुट गई है। इसी

Bihar NDA Dinner Party: दिल्ली में शाह की ‘डिनर डिप्लोमेसी’, डाइनिंग टेबल पर तय होगी बिहार चुनाव की रणनीति; ये बड़े चेहरे रहेंगे मौजूद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव और उपचुनाव खत्म होने के बाद अब अगले साल बिहार में विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में बीजेपी अभी से ही इसकी तैयारियों में जुट गई है। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में बिहार एनडीए के नेताओं को डिनर पर बुलाया है। दिल्ली में मंगलवार की शाम बैठक आयोजित होगी।


दिल्ली में आज जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा के घर पर बिहार के एनडीए के नेताओं का डिनर है। इस डिनर में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। आगामी वर्ष में होने वाले बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर यह डिनर पार्टी काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है है।


दिल्ली में संजय झा के सरकारी आवास पर होने वाली डिनर पार्टी में गृह मंत्री अमित शाह, जेडीयू के सभी लोकसभा और राज्यसभा के सांसद, भाजपा के सभी लोकसभा और राज्यसभा के सांसद, लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के सभी लोकसभा के सांसद, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और RLM के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा के अलावे गठबंधन के शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे।


इस डिनर पार्टी को लेकर सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा है कि बिहार में अगले साल होने वाले चुनाव को लेकर सभी दलों के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। खासकर विपक्ष को साधने के लिए शाह जरूरी टिप्स बिहार एनडीए के नेताओं को दो सकते हैं। गठबंधन के शीर्ष नेताओं के बीच बिहार विधानसभा को लेकर रणनीति तय की जाएगी। इस डिनर पार्टी में शामिल होने के लिए बिहार के कई नेता दिल्ली कूच कर गए हैं।