समाजसेवी अजय सिंह ने मदद के बढ़ाए हाथ, पुलिस और आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को सौंपा जंपिंग गद्दा Success Story: पुलिस ने मांगी रिश्वत तो लड़की ने शुरू कर दी UPSC की तैयारी, पहले IPS बनीं; फिर IAS बनकर पिता का सपना किया साकार JEE Main 2025: जेईई मेन में VVCP के छात्र-छात्राओं ने फिर लहराया परचम, जिले के टॉप थ्री पर कब्जा BIHAR NEWS: बिहार के गरीबों के लिए 2102 करोड़ रू की मंजूरी, जल्द ही खाते में जायेगी राशि, डिप्टी CM ने PM मोदी को कहा 'धन्यवाद' Chanakya Niti: दौलत, औरत और औलाद ...चाणक्य ने इन्हें क्यों बताया अनमोल? नीतीश कुमार को बड़ा झटका, जेडीयू के पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद आलम ने दिया इस्तीफा Namami Gange Yojana: बिहार के इस जिले को केंद्र सरकार की सौगात, नमामी गंगे और अटल मिशन के तहत मिलेगा साढ़े पांच सौ करोड़ का विकास पैकेज जनेऊ नहीं उतारा तो परीक्षा से किया बाहर, FIR के बाद बढ़ी सियासत Parenting Tips: पढ़ाई के दौरान क्यों आती है बच्चों को नींद? ये काम करें; दूर हो जाएगी परेशानी Bihar politics: बहुमत है, पर नैतिकता नहीं', बीजेपी पर बरसे मनोज झा, वक्फ कानून की वापसी की उठाई मांग!
GAYA: पति को शराब पीने से मना करना पत्नी को काफी महंगा पड़ गया। शराबी पति को पत्नी की बात नागवार गुजरा और उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घर में बेसुध पड़ी मां को देख बच्चे रोने लगे। दोनों बच्चों के रोने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग जब घर में पहुंचे तब महिला की लाश को देखकर हैरान रह गये। जिसके बाद इस बात की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही शराबी पति को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी है।
मृतका की पहचान 36 वर्षीय सारिका कुमारी के रुप में हुई है जो सीआरपीएफ जवान दिलीप कुमार की पत्नी थी। मृतका बंधुआ मध्य विद्यालय में नियोजित शिक्षिका थी। उसका पति तीन दिन पहले ही असम से छुट्टी पर आया था। शुक्रवार को वह शराब पीकर घर आया था। उस वक्त घर में दो बच्चे के साथ खुद सारिका भी थी। जब उसने पति को दूसरे कमरे में जाने को कहते हुए शराब पीने से मना की तब पति को उसकी बात ठीक नहीं लगी। वह पत्नी पर गुस्सा हो गया। तभी दोनों के बीच बहस होने लगी। बहस इतनी बढ़ गयी कि हाथापाई तक पहुंच गयी। इसी दौरान दिलीप ने अपनी पत्नी का गला दबा दिया और दम घुटने से पत्नी की मौत हो गयी। पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया और आगे की कार्रवाई शुरू की। इस घटना के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वही इलाके के लोग भी इस घटना को लेकर सकते में हैं।